You are here

helphindime's blog

फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

1 फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म इटली के फ्लोरेंस में 12 मई 1820 को हुआ।
2 उनके माता-पिता का नाम फ्रांसिस नाइटिंगेल तथा विलियम नाइटिंगेल था। उनके पिता ने उन्हें ग्रीक, लैटिन और अन्य भाषाओं की शिक्षा दी।
3 बचपन से उनका रुझान गणित पढ़ने को था परन्तु आगे जाकर उन्होंने नर्सिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाया।
4 उस दौरान नर्सिंग सम्मानजनक पेशा नहीं माना जाता था इस वजह से उन्हें अपने परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा।
5 1851 में उन्हें नर्सिंग की पढ़ाई की अनुमति मिली।

रमजान को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु

1 इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक रमजान का महीना नवे महीने में आता है। रमजान का महीना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दौरान कुरान अवतरित हुई थी।

2 रमजान के महीने में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग व्रत रखते हैं जिसे रोज़ा कहा जाता है।

3 रमजान में रोजा सूरज की पहली किरण निकलने से पहले रखा जाता है जिसे सहर कहते हैं।

4 शाम के समय जब सूरज के अंतिम किरण निकली होती है, उस दौरान इफ्तार किया जाता है।

5 रमजान के महीने में लोग तरावीह की नमाज पढ़ते हैं जो कि 20 रकअत की होती है।

जॉन मिल्टन के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

1 जॉन मिल्टन का जन्म 9 दिसंबर 1608 में इंग्लैंड के लंदन में हुआ।
2 उनके पिता का नाम वरिष्ठ जॉन मिल्टन तथा माता का नाम सारा था।
3 उनके पिता एक कट्टर रोमन कैथोलिक थे।
4 जॉन मिल्टन ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट पॉल स्कूल से हासिल की आगे जाकर उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय के क्राइस्ट कॉलेज में दाखिला लिया और वहां से स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।
5 स्कूल और कॉलेज के दौरान ही उन्होंने अपने लेखन में करियर की शुरुआत कर दी थी।
6 जब वे 30 वर्ष के हुए तब इटली, रोम और फ्लोरेंस घूमने गए।

रजनीकांत के जीवन के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

1 रजनीकांत का असल नाम शिवाजीराव गायकवाड़ है उनका जन्म एक मराठी परिवार में हुआ।
2 12 दिसंबर 1950 में जन्मे रजनीकांत के पिता का नाम रामोजी राव गायकवाड़ है जो कि एक पुलिस कॉन्स्टेबल थे वही उनकी माता का नाम जीजाबाई था।
3 रजनीकांत ने अपने प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल से की।
4 इसके बाद उन्होंने 1975 में जाकर फिल्म अपूर्वा रागंगल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।
5 धीरे-धीरे रजनीकांत सबसे ज्यादा भुगतान किए जाने वाले अभिनेता बने। उन्हें फिल्म शिवाजी के लिए उन्हें 26 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

साईं बाबा से जुड़े 10 महत्वपूर्ण बातें

1 साईं बाबा ने महाराष्ट्र के पाथरी गांव में 28 सितंबर 1838 में जन्म लिया।
2 जब वे 16 वर्ष के थे तब उन्हें शिरडी गांव में देखा गया।
3 बचपन से ही साईं बाबा एक नीम के पेड़ के नीचे बैठकर तपस्या करने लगे जिससे लोग उनकी तरफ आकर्षित हुए।
4 3 साल शिरडी में रहने के बाद साईं बाबा अचानक गायब हो गए।
5 कुछ समय बाद साईं बाबा चांद पाटिल नामक व्यक्ति की बारात के साथ वापस शिरडी लौट आते हैं।
6 शिर्डी वापस आते ही उनकी वेशभूषा बदल जाती है तथा वे कपड़े की एक लंबी टोपी तथा कफनी बागा पहने रहते हैं।

बुध पूर्णिमा के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

1. गौतम बुध जो कि बौद्ध धर्म के संस्थापक है, उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही जन्म लिया, ज्ञान की प्राप्ति की तथा इसी दिन उनका महानिर्वाण हुआ।

2. बौद्ध धर्म के अनुयायी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में मौजूद है। इनकी संख्या 50 करोड़ से ज्यादा है।

3. बुद्धपूर्णिमा को थाईलैंड में विशाखा तथा बुका, इंडोनेशिया में वैसाख तथा मलेशिया एवं थाईलैंड में वेसाक कहा जाता है।

4. बुद्ध पूर्णिमा के दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं तथा सुबह स्नान कर दान पुण्य करते है। इसके साथ ही इस दिन सभी लोग सफेद वस्त्र धारण करते हैं।

सुखी जीवन जीने के लिए 10 महत्वपूर्ण बातें:-

1 भूतकाल और भविष्य काल के बारे में सोचकर दुख मनाने की जगह मनुष्य को हमेशा वर्तमान में जीना चाहिए।

2 अपनी परेशानियों में घुट-घुटकर कर जीने से अच्छा है अपने मित्रों और परिजनों से इसके बारे में बात करें।

3 मनुष्य को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।

4 छोटी-मोटी परेशानियों को लेकर चिंता करने के बजाय मनुष्य को आशावादी रवैया अपनाना चाहिए।

5 मनुष्य को हमेशा वही काम करना चाहिए जिससे उन्हें खुशी मिलती हो।

6 वही मनुष्य सुखी जीवन जी सकता है जिसे दूसरों को माफ करना आता हो।

7 हमेशा अपने चेहरे में मुस्कुराहट बनाए रखना चाहिए।

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के 10 टिप्स

1. अंग्रेजी में धाराप्रवाह बात करने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले अंग्रेजी बोलने कि अपने हिचकिचाहट को दूर करें।
2. फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के लिए व्याकरण को नजरअंदाज करें क्योंकि व्याकरण आपके अंग्रेजी बोलने की रफ्तार को धीमा करता है।
3. इंटरनेट की मदद से ऐसी वेबसाइटों की मदद लें, जो अंग्रेजी बोलने की मुफ्त ट्रेनिंग देते हैं।
4. लगातार सबटाइटल वाली अंग्रेजी फिल्मों को देखने से भी अंग्रेजी में सुधार होता।
5. अंग्रेजी में सुधार के लिए रोजाना अंग्रेजी समाचार पत्रों और किताबों को जरूर पढ़ें।
6. अंग्रेजी के प्रसिद्ध गानों के लिरिक्स याद करें।

जीवन का लक्ष्य जानने के 10 आसान टिप्स:

• अपने जीवन के लक्ष्य को जानने के लिए सबसे जरूरी यह है कि आप यह निर्धारित करें कि आपको अपने जीवन में क्या हासिल करना है।

• अपने लक्ष्य के निर्धारण में आप किताबों तथा उन लोगों की सहायता ले सकते हैं जो अपने जीवन में किसी मुकाम पर पहुंच चुके हैं।

• हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर विचार जरूर करते रहे।

• लक्ष्य को निर्धारित करने के बाद उसकी जांच करें और यह ठान कर चले कि आपको अपने निर्धारित लक्ष्य को जरूर हासिल करना है।

• लक्ष्य हासिल करने के लिए खुद पर विश्वास रखना जरूरी है जिससे आप अपने राह में आने वाली कठिनाईयों का सीना तान कर सामना कर सकें।

बाल विवाह को लेकर महत्वपूर्ण 10 बिंदु

1. बाल विवाह एक कुप्रथा है जिसके तहत लड़कों तथा लड़कियों का विवाह कम उम्र में कर दिया जाता है।
2. भारत में लड़कों के विवाह की आयु जहां 21 वर्ष तय की गई है वही लड़कियों के विवाह की आयु 18 वर्ष है।
3. लड़कों तथा लड़कियों का विवाह निर्धारित आयु से पहले करने पर 2 वर्ष की जेल तथा एक लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है।
4. आजादी से पहले राजा राममोहन राय के प्रयासों के फलस्वरूप ब्रिटिश सरकार ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ लेकर आई थी। जिसमें लड़कों की शादी की आयु 18 वर्ष लड़कियों की 14 वर्ष तय की गई थी।
5. लेकिन आगे जाकर ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ को प्रतिबंधित कर दिया गया।

Pages

Subscribe to RSS - helphindime's blog