You are here

helphindime's blog

योग और व्यायाम को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु

1 योग को अक्सर व्यायाम का एक हिस्सा मान लिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं होता। यह दोनों ही एक दूसरे से भिन्न हैं।

2 योग की उत्पत्ति संस्कृत के ‘योग:’ शब्द से हुई है जिसका अर्थ होता है ‘जुड़ना’। योग के तहत शरीर, मन और आत्मा को आपस में जोड़ा जाता है।

3 योग के मुख्यतः चार प्रकार होते हैं जिनका नाम राजयोग, हठयोग, लय योग, मंत्र योग हैं। इनके अलावा गीता में दो योग का उल्लेख किया गया है जो कर्म योग और ध्यान योग है।

प्यार और आकर्षण को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु

1 प्यार एक समय में एक व्यक्ति से होता है जबकि अट्रेक्शन कई लोगों से हो सकता है।

2 अट्रैक्शन की समयावधि कम होती है जबकि प्यार दीर्घकालिक होता । अट्रेक्शन में समय के साथ रुचि खत्म हो जाती है जबकि प्यार में ऐसा नहीं होता।

3 आकर्षण में व्यक्ति धैर्य नहीं रखता जबकि प्यार में व्यक्ति सब्र रखता है।

4 आकर्षण में कीमती उपहारों का महत्व होता है जबकि प्यार में नहीं होता।

5 आकर्षण लंबे समय तक नहीं चलता और जल्द खत्म हो जाता है जबकि प्यार जीवन भर रहता है।

शैंपू और कंडीशनर को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु

1 शैंपू में सफाई एजेंट्स होते हैं जो आपके स्कैल्प से धूल, मिट्टी, गंदगी और सीबन को दूर करते हैं। वही कंडीशनर में मॉइस्चराइजिंग एजेंट्स होते हैं जो आपके बालों को नरम, मुलायम और चमकदार बनाते हैं।

2 शैंपू सिंथेटिक सर्फेक्टेंट का इस्तेमाल 1930 में ‘ड्रेन’ द्वारा किया गया था।

3 साल 1900 में पेरिस के इत्र निर्माता ‘एडोर्ड पिनाउड’ ने कंडीशनर का आविष्कार किया था।

4 कंडीशनर के कई फायदे होते हैं जिनमें बालों को सुलझाना, नरम बनाना तथा डैमेज होने से बचाना आदि शामिल है।

युद्ध और शांति पर 10 महत्वपूर्ण बिंदु

1 मनुष्य अपनी लालची प्रवृत्ति के चलते ज्यादा से ज्यादा शक्तिशाली बनना चाहता है इसीलिए वह अपनी शक्ति में विस्तार करने के लिए युद्ध का सहारा लेता है।

2 अक्सर देखा गया है कि युद्ध तबाही का कारण बनता है तथा इससे किसी भी देश को कोई फायदा नहीं पहुंचता।

3 युद्ध की तुलना यदि घरों में होने वाले मामूली झगड़ों से करें तो एक तरफ जहां यह झगड़े अल्पकालिक होते हैं, वही युद्ध इसी झगड़े की चरम स्थिति होती है और यह दीर्घकालिक होते हैं।

4 युद्ध कई कारणों से किया जाता है जिसमें साम्राज्यवाद, देशों के आर्थिक हित टकराना, धार्मिक और सांस्कृतिक कारण आदि शामिल है।

समय प्रबंधन के 10 आसान टिप्स

1 परीक्षा के समय एक टाइम टेबल जरूर बनाएं। इस टाइम टेबल में आप अपने दैनिक कार्यों को समयबद्ध कर दें तथा उसी का पालन हर दिन करें।
2 इस समय सारणी में आप अपनी प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का विभाजन करें तथा जो कार्य बेहद जरूरी है उन्हें अपनी चेक लिस्ट में सबसे ऊपर रखें।
3 शुरुआत से ही परीक्षाओं की तैयारी करना शुरू कर दे। थोड़ा-थोड़ा पढ़ने से आप समय रहते अपने सिलेबस को पूरा कर पाएंगे।
4 अपनी रोजाना की पढ़ाई के दौरान उस विषय को लेकर नोट्स बनाते रहे। नोट्स की मदद से आपको परीक्षा के दौरान मोटी-मोटी किताबों को पढ़ने की जरूरी नहीं पड़ेगी।

बालिका शिक्षा को लेकर 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

1 एक महिला के लिए शिक्षा का महत्व काफी ज्यादा है क्योंकि एक शिक्षित महिला अपने बच्चों को नैतिक अधिकारों का ज्ञान देती है।

2 महिलाओं के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है क्योंकि एक शिक्षित महिला देश के विकास में अहम योगदान देती हैं।

3 एक शिक्षित महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती है तथा किसी भी अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाती हैं।

4 महिला शिक्षा हासिल करने के बाद एक अच्छी नौकरी प्राप्त करती हैं जिससे वह स्वच्छंदता से अपने आर्थिक खर्चो को उठाती हैं, इससे महिला आत्मनिर्भर बनती हैं।

बाल अधिकार के संबंध में 10 महत्वपूर्ण बिंदु:-

1 बालकों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों को बाल अधिकार कानून कहा जाता है।

2 विश्व में बालकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार सप्ताह 14 से 20 नवंबर को मनाया जाता है।

3 भारत में भी बाल अधिकार दिवस मनाया जाता है। यह हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है।

4 बच्चों के अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एनसीपीसीआर का गठन किया गया है।

Best Android Security Apps

आज कल शायद ही कोई ऐसा हो जो मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल न करता हो, हमारा तात्पर्य मोबाइल फ़ोन से एंड्राइड या एप्पल के स्मार्ट फ़ोन से है, लेकिन क्या आपको पता है की इन स्मार्ट फ़ोन ने हमे जितनी सहूलियत दी है उतना ही हमारी डाटा सिक्योरिटी को लेकर चिंताए बढ़ा दी है।

नीचे हम आपको टॉप 10 एंड्राइड अप्प्स के बारे में बता रहे है जो आपके एंड्राइड फ़ोन के डाटा को सुरक्षित रखने में आपकी मदद करेंगे।

1. Kaspersky Free Antivirus 2021 - Internet Security

2. Super Security - Antivirus, Applock, Virus Cleaner

3. Safe Security - Antivirus, Booster, Phone Cleaner

ध्वनि प्रदूषण के संबंध में 10 महत्वपूर्ण बातें:-

1. अवांछित ध्वनियों की वजह से उत्पन्न तीव्र आवाज जो कर्णप्रिय नहीं होती, ध्वनि प्रदूषण कहलाती है।

2. ध्वनि प्रदूषण कई कारणों से होता है जिनमें प्राकृतिक व मानव निर्मित कारण मुख्य है। प्राकृतिक कारणों में बिजली की गड़गड़ाहट, बादल फटना आदि शामिल है जबकि मानव निर्मित में मनुष्य द्वारा परिवहन, उद्योग धंधे से उत्पन्न शोर को शामिल किया जाता है।

3. ध्वनि प्रदूषण के कारण मनुष्य कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से घिर जाता है, जिसमें सर दर्द, चिड़चिड़ाहट, श्रवण संबंधी समस्याएं आदि शामिल है।

4. कई लोग ध्वनि प्रदूषण की वजह से न्यूरोटिक मेंटल डिसऑर्डर से पीड़ित हो जाते हैं।

महर्षि वाल्मीकि के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें

1 महर्षि वाल्मीकि का पूर्व नाम रत्नाकर था वह अपने परिवार के लिए लूटपाट तथा डकैती किया करते थे।

2 1 दिन लूटपाट के इरादे से वे नारद मुनि को पकड़ लेते हैं।

3 नारद मुनि उनसे कहते हैं कि वे यह लूटपाट जिनके लिए कर रहे हैं क्या वे उनके पाप का भोग करने को तैयार हैं। जब यह सवाल वाल्मीकि अपने परिवार से पूछते हैं तो इस पर कोई हामी नहीं भरता।

4 जिसके बाद वह नारद मुनि से उन्हें राह दिखाने के लिए कहते हैं।

5 नारद मुनि महर्षि वाल्मीकि को कहते हैं कि वह राम नाम का जप करें।

Pages

Subscribe to RSS - helphindime's blog