1. पेड़ों की कटाई की वजह से एक तरफ जहां वन्यजीवों का विस्थापन हो रहा है, वहीं कई जीव जंतुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है।
2. वृक्षों में कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन छोड़ने की क्षमता होती है लेकिन इनकी कटाई की वजह से वातावरण जहरीली गैसों से भर चुका है।
3. पेड़ जलवायु को संतुलित करते हैं लेकिन अब इनकी कमी की वजह से ग्लोबल वार्मिंग, वातावरण में तापमान वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है।
4. अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई की वजह से कई तरह की पौधों की प्रजातियां लुप्त हो चुकी है।
5. पेड़ों के जड़ मिट्टी को बांधे रखते हैं इनकी कटाई की वजह से मृदा अपरदन की समस्या बढ़ रही है।
6. पेड़ वाष्पोत्सर्जन के माध्यम से बादलों में पानी भरते हैं लेकिन इनकी कटाई की वजह से बारिश ना होने की समस्या तथा जल चक्र को नुकसान हुआ है।
7. पेड़ों से प्रकृति हरी-भरी रहती है लेकिन इनकी कटाई की वजह से रेगिस्तान के क्षेत्र में फैलाव हो रहा है।
8. आदिवासी जंगलों पर निर्भर रहते हैं उनका अस्तित्व ही अब खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका है।
9. पेड़ों-पौधों में कई प्रकार की बीमारियों के इलाज की क्षमता होती थी। लेकिन अब कई औषधीय वनस्पतियां लुप्त होती जा रही हैं।
10. पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को रंगबिरंगा और सुंदर बनाते हैं लेकिन अब लगातार इनके कटाई की वजह से पृथ्वी की सुंदरता नष्ट हो चुकी है।
वृक्षों की कटाई के 10 नुकसान पर पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें - वृक्षों की कटाई के नुकसान पर निबंध